{"_id":"612fc4b68ebc3e5fa21d3935","slug":"youth-suffering-from-fever-dies-due-to-low-platelets-kannauj-news-knp649591547","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित युवक की प्लेटलेट्स कम होने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित युवक की प्लेटलेट्स कम होने से मौत
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। तीन माह पहले युवक की शादी हुई थी।
मझिगवां निवासी वीरेंद्र (25) पुत्र उमेश बाथम को तीन दिन पहले तेज बुखार शुरू हुआ। परिजन स्थानीय चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। यहां हालत में सुधार न होने पर फर्रुखाबाद जिले में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां मंगलवार देर रात मौत हो गई। पिता उमेश बाथम ने बताया कि तेज बुखार के चलते प्लेटलेट्स कम हो गई थीं। काफी इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बताया कि दो मई को वीरेंद्र की शादी हुई थी। वह मनरेगा में मजदूरी करता था।
बुखार से महिला की मौत
छिबरामऊ। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला सधू निवासी ज्योति (40) पत्नी अवधेश चतुर्वेदी को बुखार आने पर बुधवार सुबह सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन महिला के शव को घर ले गए। (संवाद)
शहर में डेंगू के तीन नए मरीज मिले
कन्नौज। कोरोना महामारी के बाद अब जिले में डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को शहर में तीन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। साथ ही खांसी व जुकाम के मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। बुधवार को मानीमऊ क्षेत्र के तिखवा गांव में एक और दाईपुर गांव में दो मरीजों की डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुधवार को तीन लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल से अब तक 14 लोगों की डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। (ब्यूरो)