{"_id":"d581437b7864436ad4259e2713b0b37f","slug":"youth-shot-dead-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली
विज्ञापन
क्षेत्र के रिजगिर गांव के निकट खड़ंजा मार्ग पर एक युवक की किसी ने गोली
मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, सूचना मिलते
ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
रिजगिर गांव निवासी इदरीश खान का 22 वर्षीय पुत्र शनवाज किसी काम से कन्नौज आया था। गुरुवार की रात आठ बजे के करीब वह घर जा रहा था। जैसे ही सलेमपुर ताराबांगर गांव से रिजगिर जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तभी किसी ने गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।