{"_id":"631b84d755f67051452b4b5d","slug":"youth-s-condition-critical-accused-of-poisoning-kannauj-news-knp7172751142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरिया जहर पिलाकर युवक की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरिया जहर पिलाकर युवक की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र के ग्राम डिगरी युवक को जबरिया जहर पिलाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया। उसने प्रधान और एक अन्य युवक पर जहर पिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
शुक्रवार दोपहर को सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम डिगरी निवासी सुगम (19) पुत्र शैलेंद्र कुमार को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुगम ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसको फोन करके सौरिख कस्बा बुलाया। यहां पर एक प्रधान और युवक ने जबरिया मुंह पकड़ कर जहरीली दवा पिला दी। परिजनों को वह कुसमरा रोड बंबा के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था।
सौ शैया अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सुगम आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा है। प्रधान से कहासुनी के बाद उसको जहरीली दवा पिलाई गई है। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।