फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth returning from Delhi victim of poisoning

दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

Sun, 27 Oct 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from Delhi victim of poisoning
छिबरामऊ। दिल्ली से दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए घर वापस लौट रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। वहीं रोडवेज बस के चालक ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उसे बेहोशी की हालत में जीटी रोड के किनारे उतार दिया। पुलिस ने उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर निवासी हरेंद्र चैहान पुत्र सतीश चंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार की देर शाम वह दिल्ली से रोडवेज बस से अपने घर से लिए निकले। बस में पास की सीट पर बैठे युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जहरखुरानों ने उसके पास से मोबाइल, एटीएम, नकदी, बैग लूट लिया। वहीं रविवार की सुबह रोडवेज बस चालक ने उसे बेहोशी की हालत में अकबरपुर गांव के पास फुटपाथ पर उतार दिया। लोगों ने जब युवक को बेहोश पड़ा देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोपहर बाद उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed