फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth presented attractive scientific models in the science exhibition

Kannauj News: विज्ञान प्रदर्शनी में युवाओं ने प्रस्तुत किए आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल

Tue, 12 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth presented attractive scientific models in the science exhibition
कन्नौज। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में विज्ञान, तकनीकी एवं नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाकर कर उन्हें विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कस्बा गुरसहायगंज के सिटी मोंटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी, संस्था निदेशक व विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वाटर रीसाइक्लिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग मॉडल, वाटर फिल्ट्रेशन तकनीक, सोलर पैनल ऊर्जा संरक्षण मॉडल, पर्यावरण संरक्षण आधारित वैज्ञानिक अवधारणाएं एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से संबंधित अनेक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

संस्था निदेशक अरुण त्रिपाठी ने कहा कि अब विज्ञान एवं तकनीकी का युग है। युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्रतियोगिता में कौशिकी ने प्रथम, हाशिम ने द्वितीय तथा कमरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायी पुस्तक विंग्स ऑफ फायर भेंट की। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीबाई महिला मंडल की अध्यक्ष गरिमा कुशवाहा, सचिव शालिनी, मंडल सदस्य रिया, संध्या एवं अंजलि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान चक्रेश पांडेय, दीपक कुमार एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed