{"_id":"64e1091426ab852d20051316","slug":"youth-killed-by-car-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1898-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास कार की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के घर में उसके चाचा की तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला गनेश चौधरी निवासी सुरेश गिहार (26) के चाचा बांके का एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। शनिवार को घर में तेरहवीं संस्कार चल रहा था। उसी समय सुरेश का पेट खराब होने पर वह शौच क्रिया के लिए घर से बाहर चला गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी रविता गिहार का रो रोकर बुरा हाल था। उसके दो पुत्र व एक बेटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
लेखपाल के साथ मारपीट
छिबरामऊ। आवास विकास कालोनी निवासी लेखपाल विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सायं 4.30 बजे संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायत के निस्तारण को ग्राम लडै़ता जा रहे थे। उनके साथ में असालतनगर के प्रशांत त्रिपाठी भी था। पीटर इंग्लैंड शोरूम के सामने लडै़ता गांव के कुछ युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सही से बाइक चलाने की बात कहने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद