फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth jailed for 10 years in gang rape

सामूहिक दुष्कर्म में युवक को 10 साल की कैद

Tue, 21 Sep 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth jailed for 10 years in gang rape
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर एक आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई। वहीं सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो साथियों को पहले ही विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने सजा सुना दी थी।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को औरैया के बेला कस्बा निवासी रोहित कुमार सक्सेना 17 फरवरी 2014 को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद कानपुर में एक होटल में किशोरी को रखकर रोहित कुमार सक्सेना ने छिबरामऊ कोतवाली के मोहल्ला चौधरियान निवासी तैयब उर्फ साजन उर्फ इमरान और आमिर को सौंप दिया था। इसके बाद तैयब और आमिर ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

इस मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट व अपर सत्र न्यायाधीश गीता सिंह ने 21 अगस्त 2021 को आमिर को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 10 साल की कैद और 20 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई थी। रोहित कुमार सक्सेना को अपहरण का दोषी पाए जाने पर तीन साल की कैद और अर्थदंड लगाया गया था। आरोपी तैयब के फरार होने के कारण सजा नहीं सुनाई गई थी। तैयब की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को 10 साल की सजा सुनाई गई। वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अभियुक्त तैयब के फरार होेने पर पुलिस घर की कुर्की भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed