{"_id":"5db877e68ebc3e93be635d2c","slug":"youth-injured-due-to-indiscriminate-firing-kannauj-news-knp522522382","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध फायरिंग से घायल हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध फायरिंग से घायल हुआ युवक
विज्ञापन
कन्नौज। दरवाजे पर बैठे दो भाइयाें पर पड़ोसियों ने रंजिश के चलते अंधाधुंध फायरिंग कर दी। छोटे भाई के सीने में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बड़ा भाई घायल हो गया। हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हत्याकांड के बाद भागे आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
सदर कोतवाली के तहसीपुर गांव निवासी अमन मिश्रा (18) पुत्र रमेश चंद्र मिश्रा सोमवार दोपहर करीब एक बजे बड़े भाई आकाश मिश्रा के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी रंजिश के चलते पड़ोसी करुणा शंकर, राधा मोहन, अमरनाथ, पुत्रगण श्रीराम, अमित उर्फ रामनरायन, सुमित, पुत्रगण अमरनाथ और आशीष पुत्रगण राधामोहन हाथों में अवैध असलाह व लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। यह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर अमन मिश्रा और आकाश पर फायरिंग कर दी। अमन मिश्रा के सीने में गोली लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई आकाश के हाथ में गोली लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची भीड़ को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी पर सीओ सीटी श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल विनोद मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करने के साथ अमन और उसके भाई आकाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी की। मृतक के पिता रमेश चंद्र मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपियों ने कूड़ा डालने को लेकर मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मानते थे। इन्होंने योजना बनाकर दिवाली के दिन घटना को अंजाम दिया है। मृतक दो भाई और एक बहन है। दोनों भाई पिता का खेतीबाड़ी में सहयोग करते हैं।