{"_id":"5e387a6c8ebc3e4b2e5e2c17","slug":"youth-hanged-due-to-financial-constraints-kannauj-news-knp542342619","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
शव पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के गांव भानपुर में युवक ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। शव सुबह खेत में शीशम के पेड़ से झूलता मिला। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
सोमवार दोपहर लगभग एक बजे भानपुर निवासी कड़ोरी बाथम का पुत्र दीपचंद उर्फ छुन्नालाल (35) घर में किसी को बगैर कुछ बताए निकल आया। गांव के बाहर खरउआ नाले के पास खड़े शीशम के पेड़ की चोटी पर चढ़कर साड़ी का फंदा डालकर झूल गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने फंदे पर लटका देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक के आत्महत्या की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। यह बदहवाश हालत में घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। पति के शव को पेड़ पर लटकता देख पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दीपचंद्र के शव को नीचे उतरवाया। तलाशी में उसकी जेब से नींद की गोलियां बरामद र्हुइं। परिजनों के पोस्टमार्टम करवाए जाने से इंकार किए जाने पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण दीपचंद्र काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
दीपचंद्र इससे पहले भी एक बार जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। तब उसकी जान बच गई थी। वह काफी दिनों से गुमसुम था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मजदूरी कर अपने परिजनों का जीवन यापन करता था। दीपचंद का विवाह दस वर्ष पहले कुंती के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।