फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies in vehicle collision

Kannauj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 06 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
कन्नौज। बाजार से घर लौट रहे युवक को शनिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोग युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कुसुमखोर निवासी मोहित (28) बाजार आया था। देर शाम लौटते समय कुसुमखोर पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीड़ित परिजनों काे देकर युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed