{"_id":"67b22e9505bedf415a05630d","slug":"youth-dies-in-collision-between-bikes-kannauj-news-c-214-1-knj1005-125695-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
सौरिख। सकरावा क्षेत्र के परौर में रविवार को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के रामनगर निवासी रोहित (22) गांव के विपिन (35) के साथ बाइक से सौरिख से गांव जा रहे थे। सकरावा क्षेत्र के ग्राम परौर के पास दौलताबाद की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रोहित व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक का चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विपिन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।