{"_id":"64a5ba8eaf20feaa5b0fd0d5","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-hanging-hoarding-kannauj-news-c-214-1-knj1003-167-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होर्डिंग टांगते समय युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होर्डिंग टांगते समय युवक की करंट लगने से मौत
Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। देर रात खंभे पर होर्डिंग टांगते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम निगोह खास निवासी गुड्डू (25) होर्डिंग टांगने का काम करता था। मंगलवार की देर रात इब्राहिमगंज मोहल्ले की एक गली में होर्डिंग टांग रहा था, तभी उसे करंट लग गया। आननफानन उसे 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार की सुबह पत्नी लाडली कई ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची और धरने पर बैठ गई। उसने आरोप लगाया कि नगर का एक युवक पति को होर्डिंग लगवाने के लिए घर से लाए थे, होर्डिंग लगाते समय उसके पति की मौत हो गई। भीड़ को देखते हुए सौरिख व विशुनगढ़ की पुलिस को भी बुला लिया गया। पत्नी गंगा देवी गर्भवती है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --