{"_id":"6473804c01028bba1f0e6e36","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-accused-of-murder-kannauj-news-c-12-1-257666-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: करंट लगने से युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: करंट लगने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। संदिग्ध अवस्था में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गागेमऊ गांव निवासी रामविलास का पुत्र ध्रुव (18) टेंट हाउस की दुकान पर काम करता था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भागवत कार्यक्रम में टेंट लगा हुआ था। कार्यक्रम में वह बिजली का काम देख रहा था। रविवार सुबह 10 बजे अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया। ग्रामीण उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात गांव का एक युवक उसे घर से बुला ले गया था। उसी ने पुत्र को करंट लगाकर हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।