{"_id":"5dd8306a8ebc3e54853d3f2c","slug":"youth-dies-due-to-bike-collision-kannauj-news-knp527547690","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिगरेट लेने के लिए जीटी रोड पार कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिदौली मतौली थाना गुरसहायगंज निवासी जबर सिंह (45) पुत्र दर्शन सिंह ग्राम नौर्गाइं के अपने भाई नरेश चंद्र बाथम के बेटे रामजी की शादी में शामिल होने के लिए भाई अमर सिंह के साथ बाइक से आए थे। यह बरात चढ़ाने के बाद देर रात सिगरेट लेने के लिए जीटी रोड को क्रास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। जबर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व पांच बेटियां हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।