फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies at relative's house, accused of murder

मौसा के घर संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Wed, 10 Aug 2022 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies at relative's house, accused of murder
जसोदा। ताजिया देखने कन्नौज जाने की बात कहकर घर से निकले मजदूर की मौसी के घर पर मौत हो गई। पिता ने मौसा और मौसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोरा गांव निवासी वाजिद अली (22) पुत्र जहनूर मजदूरी करता था। उसका निकाह कन्नौज के हाजीगंज निवासी मामा कादिर अली की बेटी से तय हो गया था। दो माह बाद निकाह होना था। पिता जहनूर ने बताया कि मंगलवार सुबह वाजिद के मौसा अलीपुर जलेसर निवासी नन्हें ने फोन कर बताया कि सांप के काटने से वाजिद की मौत हो गई है। वह जलेसर पहुंचे तो नन्हें ने पोस्टमार्टम न कराने की सलाह दी। जिससे उसे शक हुआ।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम कराए जाने से रोकने पर परिजनों को शंका हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सांप काटने के निशान कान पर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जगह निकाह तय होने पर की हत्या
पिता जहनूर ने पुलिस को बताया कि नन्हें अपनी पुत्री का निकाह वाजिद के साथ करना चाहता था, लेकिन निकाह दूसरी जगह तय हो जाने के कारण हत्या कर दी। नन्हें का कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। वाजिद के कान पर सांप ने काटा है। वह वाजिद को अस्पताल भी ले गया था, लेकिन वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां खैरुन्निशां बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed