{"_id":"60e1f8078ebc3ebf59350f09","slug":"youth-dies-after-slipping-from-passenger-train-kannauj-news-knp638158984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन से फिसल कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन से फिसल कर युवक की मौत
विज्ञापन
जलालाबाद (कन्नौज)। तिलपई गेट के सामने शनिवार की रात पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह कानपुर जा रहा था। आधारकार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
गुरुसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के खुदलापुर गांव निवासी जितेंद्र (32) शनिवार की रात फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहा था। स्टेशन से एक किलोमीटर दूर तिलपई गेट के पास फिसल कर गिर गया। एंगल से टकराने के कारण उसके कमर और पेट में गंभीर चोटें लगीं।
रात तीन बजे खुदलापुर पूर्वी केबिन पर तैनात गेटमैन सिग्नल देखने पहुंचा तो युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में निकले आधारकार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। युवक की जेब से टिकट, मोबाइल व आधार कार्ड मिला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।