{"_id":"6526e7fa828ce4408b0439f2","slug":"youth-dies-after-coming-under-high-tension-line-kannauj-news-c-214-1-knj1003-3978-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 11 Oct 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
हसेरन। सबमर्सिबल की कोठरी का निर्माण कराते समय सरिया सीधी करने के दौरान हाईटेंशन लाइन में छूने से करंट लगते ही युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया निवासी अमर सिंह का पुत्र राजीव कुमार (23) मंगलवार की देर शाम सबमर्सिवल पर कोठरी निर्माण का कार्य करा रहा था। तभी सरिया सीधी करते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसकी चपेट में आने से राजीव झुलस गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई संजीव ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सबमर्सिबल पर लगा स्टार्टर चोरी हो गया था, जिसके चलते वहां पर कोठरी का निर्माण काम कराया जा रहा था।