{"_id":"4d91d32f62b22cd80ae39647806afcbf","slug":"youth-died-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन ने फिर ली ग्रामीण की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन ने फिर ली ग्रामीण की जान
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही ने सोमवार को एक और ग्रामीण की जान ले ली। टूटे पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर कई घंटे प्रदर्शन किया। बाद में बिजली विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की। तब जाकर लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिल्लापुर के मजरा दुर्गापुर निवासी कैलाश (28) पुत्र श्रीराम कानपुर के कस्बा चौबेपुर में एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात वह घर आ रहा था। बाईपास से गांव दुर्गापुर जाने वाली सड़क पर एचटी लाइन का तार लटक रहा था। अंधेरा होेने के कारण कैलाश तार की चपेट में आ गया। इससे कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की।
सोमवार सुबह दुर्गापुर के कुछ छात्रों को नजर कैलाश के शव पर पड़ी तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी होने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के खेत मालिकों ने बताया कि रात करीब साढ़े सात बजे तार टूटा था। ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना बिजली विभाग को देनी चाही, लेकिन किसी अधिकारी का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने बाईपास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन व जाम की सूचना पर सीओ सदर करन सिंह, कोतवाल भुल्लन यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं माने और मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद बिजली विभाग के एसडीओ वीरभद्र सिंह, जेई दीपचंद्र मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की चेक प्रदान करने की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।