फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youngster loaded loader, death during treatment

युवक पर चढ़ाया लोडर, उपचार के दौरान मौत

Sat, 06 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 06 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youngster loaded loader, death during treatment
प्रतीकात्मक

टायर की हवा चेक कर रहे क्लीनर को चालक ने लोडर से कुचल कर मार डाला। मृतक के पिता ने चालक व मालिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम अढनापुर निवासी जगमोहन पुत्र शंकरलाल ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप (24) गांव के ही शैलेंद्र सिंह के पिकप लोडर पर क्लीनर है। लोडर को गांव का ही पुष्पेंद्र पुत्र गजराज सिंह चलाता है। गुरुवार रात दोनों लोडर पर कोल्डड्रिंक लादकर कस्बा नादेमऊ जा रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में ग्राम बहादुरपुर के पास पुष्पेंद्र ने कुलदीप से टायरों की हवा चेक करने के लिए कहा, जब वह आगे टायर की हवा देख रहा था, तभी पुष्पेंद्र ने उसके ऊपर लोडर चढ़ा दिया, जिससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक कुलदीप की शादी दो साल पहले हुई थी और उसके एक छह माह का पुत्र भी है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed