फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man waved firearm in children's dispute

बच्चों के विवाद में युवक ने लहराया तमंचा

Sun, 25 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man waved firearm in children's dispute
Young man waved firearm in children's dispute - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर बनवारी में बच्चों के विवाद में एक युवक का तमंचा लहराता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित ने सीओ से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

कुंअरपुर बनवारी निवासी हसमुद्दीन ने बताया कि बेटा तसलीम मोहल्ले में खेल रहा था। खेलते हुए उसका झगड़ा गांव के ही एक युवक के बेटे से हो गया और मारपीट हो गई। तसलीम ने घर आकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसी समय तीन युवक लाठी-डंडा और तमंचा लेकर दरवाजे पर आए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने तमंचा लहरा रहे युवक का मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने सीओ से मामले की शिकायत की है। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed