फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man shot himself after dispute with brother

Kannauj News: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Young man shot himself after dispute with brother
छिबरामऊ (कन्नौज)। भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मार ली। परिजन गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे तिर्वा मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कंज निवासी अनिल कुमार के पुत्र अनुपम (18) का किसी बात को लेकर भाई से विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े पाया। परिजन उसे सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाॅ. अभिषेक दुबे ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना ही घायल को लाए थे। पुलिस को सूचना दी गई। हालत गंभीर होने पर परिजन बाहर लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed