{"_id":"672a66ce944a2b8c230b2614","slug":"young-man-raped-a-student-in-the-forest-arrested-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120759-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छात्रा से जंगल में युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छात्रा से जंगल में युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
तिर्वा। छात्रा को बहला फुसलाकर युवक जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
ठठिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 साल की बेटी कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार को परिवार के लोग खेत पर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। शाम को गांव निवासी पुष्पेंद्र बेटी को बहला फुसलाकर जंगल ले गया। वहां पर आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में बेटी घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह लोग बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया है और छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।