फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Yam hai hum, if you don't wear helmet we will come

Kannauj News: यम है हम, हेलमेट नहीं लगाओगे तो आएंगे हम

Wed, 01 Nov 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Yam hai hum, if you don't wear helmet we will come
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में यातायात माह की शुरुआत हो गई है। इसके तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन के मनोरंजन हाॅल में हुए जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी दी गई। पुलिस ने यमराज के स्वरूप में कलाकार को कार्यक्रम में बुलाया, जिसे देखने के लिए मनोरंजन हाल में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के अंत में कलाकार को संबोधन स्थल पर लाया गया। कलाकार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यम है हम, हेलमेट नहीं लगाओगे तो आएंगे हम।


डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद ने जन सामान्य को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा घर में जाकर परिजनों से अवश्य अपील करें। यातायात के नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। इसके अलावा विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं जैसे भाषण निबंध लेखन चित्रकारी पेंटिंग इत्यादि कराकर विजेता छात्र-छात्राओं को पुलिस की ओर से पुरस्कृत किया जाए। उन्हें थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने का और पुलिस से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाए। एसपी ने हाॅल में मौजूद बच्चों और वाहन चालकों से बात की और सभी को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में एएसपी डाॅ. अरविंद कुमार, सीओ सदर डाॅ. प्रियंका बाजपेई, यातायात प्रभारी आफाक खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिलाई गई शपथ
हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा के लिए सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को पहनाएंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगें। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमराज ने दिया जीवनदान
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के बाद तिर्वा क्राॅसिंग पर यमराज बनकर कलाकार यातायात प्रभारी के साथ पहुंचे और बिना हेलमेट लगाए निकल रहे वाहन चालकों को जागरूक किया। मदारपुर गांव के हसरुद्दीन पत्नी के साथ स्कूटी से बिना हेलमेट लगाए बेटे अल्फेज की दवा लेने के लिए जा रहे थे। यमराज और यातायात प्रभारी ने उन्हें रोका और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट दिया और उन्हें हमेशा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed