फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Yaksha app will monitor criminals, photos will be uploaded

Kannauj News: अपराधियों की निगरानी करेगा यक्ष एप, फोटो होगी अपलोड

Sat, 07 Feb 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Yaksha app will monitor criminals, photos will be uploaded
कन्नौज। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब हाई-टेक तकनीक का सहारा लेगी। हाल ही में लॉन्च किए गए यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों की डिजिटल निगरानी की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत अपराधियों का पूरा डेटा जिसमें उनकी फोटो, वॉयस सैंपल और लोकेशन शामिल है, एप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी अपने स्मार्टफोन पर यक्ष एप डाउनलोड करेंगे और बीट पुलिस कर्मी अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार करेंगे। इन प्रोफाइलों में अपराधियों की तस्वीरें भी अपलोड की जाएंगी। किसी आपराधिक घटना के बाद, पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस स्क्रैच अपलोड करेगी, जिससे अपराधी की प्रोफाइल सामने आ जाएगी और उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा। यक्ष एप में फेशियल रिकग्निशन और वॉयस सर्च जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल हैं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है, तो उसका चेहरा स्कैन करते ही एप उसका पूरा आपराधिक इतिहास बता देगा। यदि कोई अपराधी अपना जिला या ठिकाना बदलता है, तो पुलिस द्वारा अपडेट करने पर संबंधित नए क्षेत्र की पुलिस को तुरंत अलर्ट प्राप्त होगा। इसमें ''चैट जीपीटी'' की तर्ज पर ''क्राइम-जीपीटी'' फीचर भी है, जिससे पुलिस अधिकारी अपराधी का नाम या अपराध करने का तरीका डालकर उसका पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकेंगे। इस तकनीक के माध्यम से थाने से लेकर पुलिस मुख्यालय तक अपराधियों की गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि इस एप के माध्यम से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाना आसान हो जाएगा। इसके माध्यम से प्रत्येक अपराधी की एक डिजिटल कुंडली तैयार होगी। ताकि एक क्लिक पर ही उसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed