फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Yadav ji's love story film was opposed

Kannauj News: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का किया विरोध

Thu, 26 Feb 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Yadav ji's love story film was opposed
कन्नौज। जिले में अपकमिंग फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहरा गया है। फिल्म के नाम और इसके कथित कथानक से नाराज स्थानीय युवाओं और अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह फिल्म एक विशेष समुदाय की छवि को धूमिल करने और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश है।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन के लिए युवाओं और वकीलों की टोली तिर्वा क्रॉसिंग स्थित लोहिया प्रतिमा के पास एकत्रित हुई। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेशमा सहाय को सौंपा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निर्माता संदीप तोमर फिल्म का शीर्षक बदलें, क्योंकि यह एक विशेष जाति की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है। अधिवक्ताओं ने सवाल उठाया कि घूसखोर पंडित और अब यादव जी की लव स्टोरी जैसी फिल्मों को सेंसर बोर्ड से अनुमति कैसे मिल रही है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के कथानक में आपत्तिजनक बदलाव नहीं किए गए, तो फिल्म को जिले के किसी भी सिनेमाघर में चलने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नेम सिंह यादव, रंजीत यादव, दिलीप कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह यादव, बृजेश कुमार, पवन श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed