फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   yaatriyon se chhalaava, daggaamaar vasool rahe doguna kiraaya

यात्रियों से छलावा, डग्गामार वसूल रहे दोगुना किराया

Tue, 15 Dec 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
yaatriyon se chhalaava, daggaamaar vasool rahe doguna kiraaya
तिर्वा-बेला मार्ग पर आटो में बैठे व लटके क्षमता से अधिक यात्री। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/उर्मदा। कोरोना काल में शुरू की गई आटो, टैक्सी संचालन व्यवस्था यात्रियों के लिए छलावा साबित हो रही है। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के बाद भी दोगुने रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आटो और टेंपो चालक मनमानी पर उतर आए हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान वाहन न चलने से दिक्कत को देखते हुए जिले के अधिकारियों ने सिर्फ चार यात्री बैठाने की अनुमति दी थी। नुकसान न हो, इसके लिए किराया डेढ़ गुना कर दिया था। कुछ दिन तो चालकों ने इस नियम का पालन किया। अब वह पुरानी व्यवस्था पर उतर आए हैं। क्षमता से कई गुना अधिक यात्री बैठा रहे हैं। किराया डेढ़ की जगह दोगुना वसूल रहे हैं। सबसे अधिक चालकों की मनमानी बेला कस्बे से उमर्दा तक है। यहां सात किलोमीटर के सफर में 20 रुपये किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं एआरटीओ संजय कुमार झा का दावा है कि आटो, टेंपो ओवरलोड मिलने पर कार्रवाई की जाती है। स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed