फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ya Hussein's voices echoed amidst the mourning tunes

Kannauj News: मातमी धुनों के बीच गूंजी या हुसैन की सदाएं

Sun, 17 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 17 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ya Hussein's voices echoed amidst the mourning tunes
फोटो:03: चेहल्लुम जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन



-कर्बला में सुपुर्द खाक हुए चेहल्लुम ताजिया



संवाद न्यूज एजेंसी

तालग्राम। चेहल्लुम पर शुक्रवार को ताजिया जुलूस मोहल्ला इमली तले से शुरू हुआ। इस दौरान मातमी धुनों के बीच या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। चेहल्लुम जुलूस में ताजियों को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया। महिलाओं ने बच्चों को ताजियों की जियारत भी कराई।

तबेला इमाम चौक पर अखाड़ेबाजों ने अपने अपने हुनर के करतब दिखाए। इसके बाद ताजिया जुलूस मुख्य बाजार बजरिया से तालाब कला मोहल्ला होता हुआ कर कर्बला पहुंचा। जहां लोगों ने नम आंखों से ताजियों को सुपुर्दे खाक किया। इस दौरान इस्लामिया स्कूल के पास लगे मेले ंमें बच्चों ने खिलौने व महिलाओं ने खरीदारी की। समाजसेवियों ने अकीदतमंद को शरबत, बिस्कुट व बिरयानी का वितरण किया। पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव, आफताब इदरीसी, कादिर मंसूरी, बहार अंसारी, राशिद अंसारी, नईम अहमद आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed