फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   World admirer of Ambedkar's constitution: Rajni Tiwari

आंबेडकर के संविधान की दुनिया मुरीद: रजनी तिवारी

Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
World admirer of Ambedkar's constitution: Rajni Tiwari
सौरिख। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती मनाई गई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व कन्नौज जिले की प्रभारी रजनी तिवारी ने कहा पूरा देश डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मना रहा है। डॉ. आंबेडकर व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। उनके संविधान की पूरी दुनिया मुरीद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बाबा साहेब के संविधान के अनुरूप कार्य कर रही है। बाबा साहब का सपना था कि कोई भी अशिक्षित नहीं रहे, समाज तभी आगे बढ़ सकता जब सब शिक्षित हों। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा की महापुरुष वह होता है, जो समाज को लंबे समय तक रास्ता दिखाता है। डॉ. आंबेडकर ने संविधान में सभी को समान अधिकार दिलाया।तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने युवाओं को डॉ. भीमराव के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने नया बस स्टॉप तिराहे पर आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश दिवाकर के संचालन में हुए कार्यक्रम में गंगाचरण जाटव, जिपंस भूपेंद्र शाक्य, विवेक पाठक, कमलेश बाथम, कृष्णामुरारी कठेरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
14सीएचबीपी55: शोभायात्रा में शामिल युवकों की भीड़। संवाद

समाजसेवियों ने किया यात्रा का स्वागत
छिबरामऊ। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में पूर्वी बाईपास से बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टिंकल, महासचिव तीर्थराज बौद्ध, प्रभात गौतम, वीरू खरे, कमलकांत, सतेंद्र सिंह बौद्ध व मनोज कुमार ने भगवान बुद्ध के चित्र पर मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद शोभायात्रा आगे रवाना हुई। युवक डीजे पर बज रहे गीतों पर थिरकते हुए बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। राहुल एजेंसी पर पवन गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को शरबत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम तिराहे पर भाजपा नेता मनोज दुबे, इंदिरा नगर के सामने पूर्व सांसद डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा, सौरिख तिराहे पर हरिशरण शाक्य, मोहल्ला दीक्षितान के सामने सीबी सिंह शाक्य जामा मस्जिद के सामने उमर फारूख उर्फ बंटी, पीपल चौराहे पर शोभा दुबे ने महिलाओं की टीम के साथ, सब्जी मंडी में अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी, गिहार कालोनी के सामने वीरू गिहार व नगला जोर में प्रधान राजू ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। बड़ेपुर स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। यहां महाराष्ट्र से आई धम्मचारिणी विजया जी ने शोभायात्रा में शामिल युवकों को बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शोभायात्रा में अशोक तांवरे, संतोष प्रिय बौद्ध, ऋषि जाटव, कमलकांत, डॉ. आलोक प्रजापति, बृजेश कुमार, शेर सिंह, प्रबल प्रताप, अंकित कमल समेत सैकड़ों युवक शामिल हुए। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार निवर्तमान चेयरमैन उर्वशी दुबे, सिंटू दुबे सहित कई लोगों ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बीआर समिति के तत्वावधान में कस्बा स्थित किला नगरिया से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, चुन्नीगंज तिराहा होते हुए वापस किला नगरिया पहुंची। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेता रामबख्श लोधी, गोलू कमल, अरविंद कुमार, राजू भारतीय, राजू वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, शिवम राठौर, शिव कुमार, जसकरन समेत कई लोग यात्रा में शामिल रहे।
-----
14सीएचबीपी56: शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व युवकों की भीड़। संवाद
सौरिख में भी धूमधाम से निकली बाबा साहेब की शोभायात्रा
सौरिख। कस्बे के हर वर्ग के लोगों ने आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। समाजसेवी महेंद्र सिंह निम, संजय चतुर्वेदी, मनीष यादव डंपी, राहुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आदेश दुबे, संजीव यादव, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह व हिमांशु ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल बाबा साहब, संत रविदास, संत गोडसे महाराज की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कस्बे की गलियों में भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन वापस आंबेडकर पार्क पहुंचकर हुआ। समापन के बाद भंडारा हुआ। इस दौरान राघव दुबे, ओमी चतुर्वेदी, नीरज यादव, प्रमोद दिवाकर, राकेश, नीलेश पाल, मुदमंगल यादव, अमित आर्य व आलोक यादव समेत सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।
---------
फोटो-31-जुलूस में शामिल डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकी। संवाद
गुरसहायगंज। शुक्रवार की दोपहर आसपास के कई गांव से आए सैकड़ों लोग ग्राम मझपुरवा स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से कई झांकियों के साथ जुलूस शुरू हुआ, जो गुरसहायगंज के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस गांव पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में आंबेडकर से संबंधित कई झांकियां चल रही थीं और उनके अनुयायी उद्घोष कर रहे थे। कस्बा में कई स्थानों पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। मयंक गुप्ता ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्टॉल लगाया, जहां यात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तिर्वा रोड पर छोटे ठाकुर ने भी स्टॉल लगाकर जुलूस का स्वागत किया। इसके अलावा मोहल्ला आजाद नगर स्थित आंबेडकर पार्क में बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री देवेंद्र देव, विनय वर्मा, संजू गुप्ता आदि ने आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाए।
--------
फोटो-32-- तिर्वा के गांधी चौराहा में शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
यात्रा पर बरसे फूल, स्वल्पाहार बांटा गया
तिर्वा। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह, उपाध्यक्ष दीपचंद्र, महामंत्री आदेश कुमार, कोषाध्यक्ष पकंज व संरक्षक मोहम्मद जकी के तत्वावधान में गांधीनगर आंबेडकर पार्क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी चौराहे पर पहुंची। जहां पर भाजपा को कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगो का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद समाजसेवी संजय गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ उत्साह बढ़ाया। बस स्टाप के समीप भाजपा नेता सौरभ गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ रैली में शामिल लोगों को फल व मिठाई का वितरण की। तिर्वा खास में प्रभात वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर अमित कुमार, उमेश चंद्र, अजब सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं नजरापुर प्रतिनिधि के अनुसार जसपुरापुर सरैया, मोतीपुर्वा, बहादुरपुर शरीफापुर, वैसापुर पट्टी समेत अन्य ग्रामीण आंचलों में भी बड़ी ही धूमधाम के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई।

-------
फोटो-33- मिठाई बांटते भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री जीतू। संवाद
संविधान शिल्पी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
तालग्राम। संविधान शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर की जंयती पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया और मिठाई बांटी गई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री एवं भारतीय प्रजापति हिरोज आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू प्रजापति के नेतृत्व में तालग्राम मण्डल के सलेमपुर में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस मौके प्रधान मथुरेश कनौजिया, दिलीप पटेल, राधेश्याम प्रजापति, संजीव प्रजापति, रामनिवास भारती, श्रीपाल, विनोद, छोटेलाल, जगदीश चंद्र आजाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed