{"_id":"63a8819773cbdc413142171a","slug":"women-were-beaten-up-for-opposing-the-demolition-of-the-wall-kannauj-news-knp735405165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Crime: दीवार गिराने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Crime: दीवार गिराने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 25 Dec 2022 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के रसूलपुर गांव में कब्जा मुक्त जमीन पर बनाई जा रही दीवार को विपक्षियों ने गिरा दिया। विरोध करने पर निर्माण करा रही महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी घनश्याम ने बताया कि उसकी निजी जमीन पर गांव के राजबहादुर, बबलू कब्जा कर रखा था।
थाना संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने संयुक्त टीम भेजकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जमीन खाली होने के बाद पीड़ित पक्ष ने निर्माण शुरू कर दिया। तभी लोग पहुंच गए। राज मिस्त्री व मजदूरों को धमका कर भगा दिया। आरोप है इन लोगों ने निर्माणधीन दीवार को भी गिरा दिया। निर्माण करा रही मां मिथिलेश व पत्नी सविता देवी ने विरोध किया। तो गालीगलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की। इसमें दोनों के गंभीर चोटें आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।