{"_id":"6a1f1e875812ce2b770ea155","slug":"women-surrounded-the-power-house-due-to-power-failure-in-the-scorching-heat-kannauj-news-c-214-1-knj1005-150108-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भीषण गर्मी में बत्ती गुल होने पर महिलाओं ने घेरा पावर हाउस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भीषण गर्मी में बत्ती गुल होने पर महिलाओं ने घेरा पावर हाउस घेरा
विज्ञापन
हसेरन। भीषण गर्मी हसेरन कस्बे के नगरिया मोहल्ला में 22 दिनों से बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। मंगलवार को गुस्साई महिलाओं ने पावर हाउस का घेराव किया और आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
मोहल्ला नगरिया में बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में तड़पते बच्चों-बुजुर्गों को देख ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। मोहल्ले के 50 से अधिक लोग एकजुट होकर सीधे पावर हाउस पहुंच गए और वहां प्रदर्शन व हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे कस्बे और आसपास के इलाकों में बिजली आ रही है, लेकिन उनके मोहल्ले को जानबूझकर अंधेरे में रखा जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिना बिजली और पानी के बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मोहल्ले की वृद्ध महिला शांति देवी गर्मी के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गई हैं। बिजली घर पहुंचे आक्रोशित लोगों की वहां मौजूद कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक और बहस भी हुई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जतायी। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र सिंह, गंगा देवी, नीरज, सीमा, विद्यावती, सावित्री, सुनीता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
सुबह मोहल्ले का ट्रांसफार्मर दोबारा जलने की सूचना मिली है। नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है। अगले 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर रखवाकर मोहल्ले की बिजली सप्लाई को पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।
-अगस्त्य मौर्य, एसडीओ