फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women stage protest after temple road is blocked, surround electricity office.

Kannauj News: मंदिर मार्ग बंद करने पर महिलाओं का धरना, बिजली दफ्तर घेरा

Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women stage protest after temple road is blocked, surround electricity office.
गुरसहायगंज। नगर के प्राचीन गंगेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले रास्ते को विद्युत निगम की ओर से बंद किया जा रहा है। इसे लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शुक्रवार को बिजली घर पहुंचकर विरोध करते हुए धरना दिया। चार घंटे तक धरना के बाद भी सहमति नहीं बन सकी। जनप्रतिनिधियों से डीएम से वार्ता कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हमीद नगर के वार्ड संख्या 21 में प्राचीन गंगेश्वर नाथ मंदिर स्थित है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। विद्युत निगम की बाउंड्रीवॉल बनने से लोगों को डेढ़ किलोमीटर चक्कर काट कर मंदिर जाना पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल कुंती, मीरा, राधा, रेखा, ममता, मालती, सुषमा, प्रभा, सुमन ने कहा कि मंदिर मार्ग को बाउंड्री बनाकर बंद किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

महिलाओं की मांग थी कि मंदिर आने-जाने के लिए कम से कम एक युवक के निकलने का रास्ता खुला छोड़ दिया जाए। यदि रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया तो श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई होगी। धरना स्थल पर भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, सभासद पति बड़े गुप्ता, सुमित सक्सेना तथा नगर महामंत्री अंकित सविता भी पहुंचे और महिलाओं का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया पर समाधान नहीं निकल सका। भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को दूरभाष पर पूरे मामले की जानकारी दी। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। वहीं, एसडीओ पंकज चौधरी ने बताया कि बिजली घर की बाउंड्री को तोड़कर अवैध रूप से रास्ता बनाया गया है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उसी स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा है और पास में ही बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था है जिससे घटना-दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा को देखते हुए बाउंड्री बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed