Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women should share their problems without fear.

Kannauj News: महिलाएं बिना भय के साझा करें समस्याएं

Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women should share their problems without fear.
कन्नौज। मिशन शक्ति के तहत बोर्डिंग ग्राउंड में शनिवार को महिला सुरक्षा को लेकर टॉक शो कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को सुरक्षा संबंधी समस्याओं को उठाने का मंच प्रदान किया गया। डीएम ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और बताया कि प्रशासन व पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत 21 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर टॉक शो आयोजित किया गया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छह महिला अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम वैशाली, एसीएमओ डॉ. अमिता पटेरिया, सीओ यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेयी, एआरटीओ इज्या तिवारी, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या रितू सिंह और इत्र उद्यमी नीरजा त्रिपाठी ने महिलाओं की समस्याओं व सुझाव पर चर्चा की।
विज्ञापन

महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न सुरक्षा समस्याओं को उजागर किया। महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षा की भावना, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न। अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना है, ताकि हर महिला सुरक्षित महसूस कर सके। लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हर महिला को उसके अधिकारों की पूरी जानकारी हो और वह आत्मनिर्भर बने। अधिकारियों ने महिलाओं को अपनी समस्याओं को बिना किसी भय के साझा करने का आह्वान किया और उन्हें बताया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है। इस दौरान सीडीओ रामकृपाल चौधरी, सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता, एएसपी अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed