फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women are ensuring participation in nation building

Kannauj News: देश नवनिर्माण में भागीदारी सुनिश्चित कर रहीं महिलाएं

Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women are ensuring participation in nation building
फोटो:49: अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेशमा सहाय को ज्ञापन सौपते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
कन्नौज। उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने साेमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेशमा सहाय को सौंपकर विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बहिष्कार पर रोष जताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को शीघ्र प्रभावी किया जाए और नागरिक इसमें भागीदार बनें।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि उद्योग व्यापार संगठन नारी सशक्तिकरण, समानता, न्याय के प्रति अटूट आस्था को समर्पित रहता है। देश की बुनियादी की रीढ़ कही जाने वाली महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में असमानताओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करने के लिए लाया गया महिला आरक्षण बिल एक ऐतिहासिक पहल है। इस अधिनियम के लागू हो जाने से महिलाएं देश के नवनिर्माण में भागीदारी बढ्चढ़कर सुनिश्चित कर रहीं हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया और सरकार के प्रयासों को बेबुनियाद बताया। इस दौरान कुलदीप दुबे, नवीन बाजपेयी मीनू, अतुल गुप्ता, सुबोध कुमार, जिला महामंत्री आशीष वर्मा, शिवम वर्मा, अयान, सुभाष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed