फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman who set out for her maternal home hangs herself; dies.

Kannauj News: मायके के लिए निकली महिला ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman who set out for her maternal home hangs herself; dies.
समधन। मायके जाने के लिए निकली विवाहिता ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मायके पक्ष से समझौता के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रामाश्रम चौकी क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी पवन कुमार की पत्नी प्रियंका देवी (30) सोमवार सुबह लगभग पांच बजे दो बच्चों को छोड़कर घर से निकल गई। पति के मोबाइल से जानकारी करने पर उसने बताया कि वह अपने मायके थाना ठठिया के ग्राम गंगेपुरवा जा रही है। इसके बाद करीब 11 बजे ग्रामीणों ने गांव के पास एक पेड़ की टहनी में महिला का शव फंदे पर लटकते देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की सूचना परिजनों को दी। पति पवन कुमार ने ससुरालीजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने के बाद शव का चियासर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed