{"_id":"6161d8c98ebc3e626f3ad81a","slug":"woman-s-body-found-hanging-on-a-noose-uncle-filed-a-complaint-of-murder-against-in-laws-kannauj-news-knp6573443199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव, चाचा ने ससुरालियों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, चाचा ने ससुरालियों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े अंशू के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। विवाहिता का शव कमरे मेंफंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव की अंशू की शादी दस साल पहले कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नौहानौ गांव निवासी रामऔतार की पुत्री लाली के साथ हुई थी। शनिवार सुबह महिला का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे अंशू के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। यहां इन्होंने हंगामा भी किया।
चाचा घनश्याम ने बताया कि भतीजी के कोई बच्चा नहीं था। शादी के बाद से ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार पंचायत में सुलह, समझौता कराया गया। आरोप लगाया कि पति ने पिटाई कर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालियों ने शव को फांसी पर लटका दिया। चाचा ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।