फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman reached court to get justice for husband, report on five

Kannauj News: पति को इंसाफ दिलाने कोर्ट पहुंची महिला, पांच पर रिपोर्ट

Wed, 12 Apr 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman reached court to get justice for husband, report on five
कन्नौज। एक महीने पहले कुंडे से टंगे मिले शव के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पत्नी ने ही जेठ, जेठानी पर जमीनी बंटवारे में रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोर्ट से आदेश पर परिवार के ही पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकी मुस्तफाबाद की रहने वाली शिल्पी ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि पति नरेंद्र पाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। नौ मार्च को जेठ सुरेंद्र पाल, अरविंद पाल, जेठानी सुमन, प्रीती और जेठ के बेटे सोनू ने जमीनी बंटवारे की रंजिश मानते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि पांचों आरोपितों ने पति नरेंद्र पाल को शराब पिलाकर मारपीटा। बाद में बेहोशी की हालत में दुपट्टे से कुंडे में लटका दिया और आत्महत्या का रूप दे दिया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान की पुष्टि हुई। वारदात के बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस और एसपी को प्रार्थना पर देकर कार्रवाई की मांग की। पर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पति को इंसाफ दिलाने के लिए महिला ने कोर्ट दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed