फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman murdered by slitting her throat in Kannauj

Kannauj: गला रेत कर महिला को उतारा मौत के घाट, शव झाड़ियों में फेंका, पति ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 31 Oct 2022 09:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

सोमवार शाम महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पति ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्च्युरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat in Kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम में मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला की खुरपी से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार शाम शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पति ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना तालग्राम क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी महावीर बंजारा दिव्यांग हैं। वह परिवार के साथ खेती करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर वह आलू फसल में पानी लगाने गए थे और पत्नी राजमनी उर्फ राजवंती (35) मवेशियों के लिए घास लेने फिरोजपुर गांव की तरफ गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने राजमनी की तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। 
विज्ञापन


गांव से एक किलोमीटर दूर फिरोजपुर निवासी जितेंद्र यादव के खेत के पास झाड़ियों में राजमनी का शव पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी खुरपी और एक झोला भी रखा था। बताया गया है कि जो खुरपी महिला घास के लिए ले गई थी, उसी से उसकी गर्दन रेती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के दो पुत्र हल्ली (14), अवनीश (8) और तीन पुत्रियां रवीना (15), सकीना (20), स्मृति (6) है। पति की सूचना पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मुकेश राना, सचिन और महिला सिपाही मौके पर पहुंचे। शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है। 


मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। शव के पास से खुरपी और एक झोला बरामद हुआ है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। अभी तक तहरीर भी नहीं आई है, जिस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। - उपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed