फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman molested at Jaichand Fort

जयचंद के किले पर महिला से छेड़छाड़

Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman molested at Jaichand Fort
कन्नौज। पति और भाई के साथ राजा जयचंद का किला घूमने आई महिला से यहां मौजूूद युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इन्होेेंने पति और भाई से सोने की चेन, करीब आठ हजार रुपये नगदी लूट ली। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले की महिला पति और भाई के साथ मंगलवार दोपहर शहर के बाबा गौरीशंकर मंदिर में दर्शन करने आई थी। महिला ने बताया कि दर्शन के बाद सभी राजा जयचंद के किले पर घूमने गए। किले पर मौजूद युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी बीच पति के गले से दस ग्राम सोने की चेन और भाई की जेब से पर्स लूट लिया। पर्स में करीब 8500 रुपये थे। पीड़ित महिला ने बुधवार को सदर कोतवाली में पांच नामजद युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विकास राय का कहना है कि पुरातत्व विभाग की टीम से पता चला है कि दो पक्षों में मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझाया गया। समझौता हो जाने की वजह से दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed