फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman made to death for making video of peacock killing

मोर मारने का वीडियो बनाने में महिला को किया मरणासन्न

Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman made to death for making video of peacock killing
तिर्वा। मोर को मार रहे युवकों का वीडियो बनाने पर महिला की जमकर पिटाई की। इसके बाद मरणासन्न अवस्था में सड़क के किनारे फेंक कर चले गए। महिला के पांच वर्षीय बच्ची ने मां की मरणासन्न अवस्था की जानकारी राहगीरों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना छिबरामऊ की कांशीराम कालोनी निवासी असमत (38) अपनी पांच वर्षीय पुत्री अनमत के साथ रविवार को तिर्वा कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आई थी। वहां से टेंपो पर बैठकर कन्नौज जा रही थी। कोतवाली के चंदन होटल के आगे खड़े चार लोगों ने टेंपो रुकवाकर उसे उतार लिया और टेंपो भेज दिया।
विज्ञापन

चारों लोगों ने महिला की जमकर पिटाई की और उसे मरणासन्न अवस्था में सड़क किनारे गड्ढे में फेंक कर चले गए। वहां से गुजर रहे राहगीर और मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सड़क किनारे मां को खोज रही बच्ची को देखकर रुक गए। बच्ची को लेकर उसकी मां की तलाश शुरू कर दी। मां को गड्ढे में अचेत देख पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश में आने पर महिला ने बताया कि चिरैयागंज में चारों युवक मोर को मार रहे थे। इसका वीडियो उसने बना लिया। इसमें दो युवक चिरैयागंज के और दो छिबरामऊ के हैं। वे लोग मारपीट कर उसका मोबाइल छीन ले गए। महिला का इलाज चल रहा है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। सड़क किनारे बच्चे को रोता देख उसकी मां की खोज कराकर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed