फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman injured in road accident dies

Kannauj News: सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies
इंदरगढ़। तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी मोहम्मद रुकसाद अपनी पत्नी रजिया (30) के साथ तीन दिन पहले बाइक से कस्बा स्थित निजी अस्पताल में बच्चे की दवा लेने गए थे। दवा लेकर वापस आते समय इंदरगढ़-भगवानपुर मार्ग पर तिलोकपुर गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार फरार हो गया और रजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को रजिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी किशनपाल ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed