{"_id":"6ab4196bc546a69525062700","slug":"website-down-farmers-unable-to-book-seeds-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156525-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वेबसाइट ठप होने, किसान बीज बुकिंग से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वेबसाइट ठप होने, किसान बीज बुकिंग से वंचित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में रबी फसल की बोआई सिर पर है। कृषि विभाग का पोर्टल न चलने के कारण बुधवार को किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय सर्वर डाउन और साइट में तकनीकी खराबी की वजह से किसान तोरिया, सरसों, मसूर, मटर, चना, जौ और गेहूं के सामान्य और प्रदर्शन के बीज और मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग कराने से वंचित रह गए हैं।
कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले अब तक काफी कम किसान ही पंजीयन करा पाए हैं। जिले में कुल 6,250 मिनीकिट बांटने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष सर्वर की खराबी के चलते महज 2,487 किसानों की ही बुकिंग हो सकी है। वहीं, जिले को प्राप्त 12,022 क्विंटल गेहूं के बीज के लक्ष्य के मुकाबले केवल 2,770 किसान ही अपनी ऑनलाइन बुकिंग दर्ज करा पाए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने से किसान रोज जनसेवा केंद्रों और कृषि कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बुवाई का समय निकलता देख किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण पोर्टल धीमा चल रहा है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सर्वर ठीक करने का काम जारी है और जल्द ही साइड सुचारू रूप से चलने लगेगी, ताकि सभी पात्र किसान समय पर बीज बुकिंग कर सकें।