फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman dies while on way to maternal home; brother-in-law injured.

Kannauj News: मायके जा रही महिला की मौत, देवर घायल

Wed, 23 Sep 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman dies while on way to maternal home; brother-in-law injured.
छिबरामऊ। बाइक पर सवार होकर देवर के साथ दादी के अंतिम दर्शन करने मायके जा रही महिला देवर के साथ बाइक से जाते समय हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। दोनों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम थानपुर निवासी साधना (30) की दादी कटोरी देवी का निधन मंगलवार को हो गया था। बुधवार सुबह वह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जिला फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के नदौरा गांव निवासी देवर अभिषेक (25) के साथ बाइक से मायके जा रही थी। ग्राम टिलियन स्थित काली नदी पुल के पास सामने से आ रही चारा लदी बाइक की टक्कर से देवर भाभी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर विशुनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सौ शैया अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने साधना को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

साधना के पति हरिओम यादव ट्रक चालक हैं। साधना अपने पीछे दो बेटे सुंदरम और सत्यम तथा एक बेटी मीनाक्षी को छोड़ गई हैं। एक तरफ परिवार में दादी के निधन का मातम पसरा था, वहीं साधना की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed