फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   woman found hanged in saurikh

संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला

Sun, 10 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
woman found hanged in saurikh
घटना की जानकारी सीओ शिवकुमार थापा व मौजूद थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख के ग्राम लोहन्ना में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के साथ गांवों वालों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
ग्राम लोहन्ना निवासी अशोक कुमार की पत्नी दिव्यांका (24) किसी बात से नाराज हो गई। घर में ससुर जितेंद्र सिंह मौजूद थे। सुबह वह उठकर खेतों की जुताई करने चले गए। कमरे के अंदर मासूम बच्चे के रोने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा। दिव्यांका को फांसी पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसियों ने तत्काल मामले की सूचना खेतों में काम कर रहे जितेंद्र सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा खुलवाकर फंदे पर लटके दिव्यांका के शव को नीचे उतरवाया।
सूचना पाकर मृतका के मायके वाले आ गए। मामला संदिग्ध देख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उच्चाधिकारियोें का अवगत कराया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलवा लिया।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ यादव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ शिवकुमार थापा ने मृतका के परिजनों, मायके वालों सहित गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली।
रोते-बिलखते छोड़ गई छह माह का मासूम
गांव निवासी अशोक कुमार का विवाह दो वर्ष पहले पहले जनपद इटावा के थाना बकेबर अंतर्गत ग्राम टुपियन नगला निवासी महताब सिंह की पुत्री दिव्यांका के साथ हुआ था। छह माह पूर्व दिव्यांका ने एक पुत्र को जन्म दिया था।
दिव्यांका की मौत के बाद मासूम का भूख से रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका का पति अशोक गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। दिव्यांका अपने ससुर जितेंद्र सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ गांव में रहती थी। सुबह जितेंद्र खेतों की जुताई करने के लिए गए हुए थे।
अशोक की पहली पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
अशोक का 8 वर्ष पहले इटावा जनपद के अछल्दा के ग्राम इटैली निवासी मतलब सिंह की पुत्री प्रीती के साथ पहला विवाह हुआ था।
विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा था परंतु कुछ समय बाद ही प्रीती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। प्रीती के भी एक पुत्र है, जो उसके ताऊ सत्यवीर के पास रहता है।
दिव्यांका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर पिता महताब सिंह, माता विमला देवी व उसके भाई वहां पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

मायके वालों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। इसके बाद भी 8 वर्ष पहले अशोक की पहली पत्नी प्रीती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण पुलिस ने मामले को संदिग्ध मान शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरवाते नायब तहसीलदार सौरभ यादव।

पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरवाते नायब तहसीलदार सौरभ यादव।- फोटो : CHIBRAMAU

शव पर रोते बिलखते परिजन।

शव पर रोते बिलखते परिजन।- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed