फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman dragged 10 meters after saree gets stuck in moped, dies

Kannauj News: मोपेड में साड़ी फंसने से 10 मीटर घिसटी महिला, मौत

Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dragged 10 meters after saree gets stuck in moped, dies
तालग्राम। मोपेड में साड़ी फंसने से गिरी महिला 10 मीटर तक घिसटती चली गई। साड़ी फंसने के कारण मोपेड पलट गई, जिसमें महिला, पति और बेटा तीनों घायल हो गए। इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। महिला मायके में भाईदूज करके लौट रही थी। पति के साथ लौटते समय तालग्राम के ढिपारा गांव के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के भवनियापुर निवासी किसान सुनील कुमार वर्मा (35) खेती करते हैं। सुनील की पत्नी गीता देवी (33), बेटे कुलदीप (12) भाईदूज पर मायके तिर्वा के धर्मपुर गांव गईं थीं। शुक्रवार दोपहर सुनील पत्नी और बेटे के साथ मोपेड से घर आ रहे थे। तालग्राम क्षेत्र के ढिपारा गांव के पास गीता की साड़ी मोपेड में फंस गई और वह गिर गईं। गिरने से गीता 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गुरसहायगंज भिजवाया। वहां पर महिला की हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। रात 11 बजे गीता ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। महिला के छोटे पुत्र सचिन (10) का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed