{"_id":"693db038784a533c3e0330ec","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-kannauj-news-c-214-1-knj1007-141612-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
तिर्वा। संदिग्ध हालात में शनिवार को महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ठठिया क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी विश्वनाथ की पत्नी रीता देवी (48) की हालात बिगड़ी और परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। चचेरे भाई बिठूर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि बहन रीता के पति के नाम पर जमीन थी। इसे परिवार के लोगों ने अपने नाम करा लिया था। इसको लेकर रीता ने कोर्ट में वाद दायर किया थ। इसी बात को लेकर परिवार के लोग प्रताड़ित करते थे, जिस कारण रीता अपने मायके में रहने लगी थी।
उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले परिवार में शादी समारोह में शामिल होने रीता आई थी और तब से ससुराल में थी। सूचना मिली कि रीता की मौत हो गई है। भाई ने हत्या का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।