{"_id":"5db884918ebc3e016b6b1735","slug":"woman-dies-in-car-collision-two-serious-kannauj-news-knp5225359153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
तिर्वा। अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक समेत दो महिलाएं घायल हो र्गइं। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना गुरसहायगंज के कोठियां विच्चपुर्वा गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र फूलचंद पत्नी तेजश्वरी व विच्चपुर्वा निवासी पत्नी की बुआ आशा (45) पत्नी पंचम को बाइक से लेकर भाई दूज पर ससुराल ठठिया के गढ़ीपुर्वा खानपुर आ रहे थे। बलनपुर गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया।
यहां डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।