{"_id":"65469027bf7c2eb965043c14","slug":"woman-dies-due-to-quack-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1003-5045-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, पीछे से भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, पीछे से भागी
Sun, 05 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ कस्बे के एक झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों के हंगामे पर चिकित्सक पीछे के रास्ते से निकलकर भाग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 100 शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक व उसके कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत ग्राम कैथौली निवासी अहसान अली की पत्नी रिजवाना (40) की तबीयत बिगड़ने पर दो नवंबर को परिजन विशुनगढ़ कस्बे में संचालित डाॅ. किरन राजपूत के क्लीनिक पर इलाज के लिए लाए थे। वहां से दवाई लेकर गांव वापस लौट गए। शनिवार को दोबारा दवा लेने आए थे। आरोप है कि चिकित्सक के गलत इलाज के कारण दोपहर दो बजे रिजवाना की मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख चिकित्सक व उसकी कर्मचारी क्लीनिक से भाग निकले। इस बीच हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष पारुल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक व उसके कर्मचारी के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिजवाना का मायका तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम खबरामऊ में हैं। उसके पांच बच्चे अरबी (18), करुआ (16), नफीस (14), आदिल (12) व आफरीन (10) हैं।