फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman accuses nephew of forced cohabitation

Kannauj News: महिला ने भतीजे पर लगाया जबरन साथ रहने का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses nephew of forced cohabitation
छिबरामऊ। बचपन से भतीजे काे साथ रखना, चाची को काफी महंगा पड़ गया। बालिग होने पर भतीजा अब चाची को साथ रहने और बात न मानने पर खुद को खत्म करने की धमकी दे रहा है। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को गुरुवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। पति बाहर काम करते हैं। इस कारण वह घर पर कम ही रुकते हैं। घरेलू काम काज के लिए उसने भतीजे को साथ रखा था। अब भतीजा 18 साल का हो चुका है। आरोप है कि भतीजा अक्सर पूरे परिवार को धमकी देता है कि वह उसी के साथ रहेगा। साथ न रखने पर वह खुद को खत्म करने की धमकी देता है। कई बार अपने हाथों को ब्लेड से काटकर लहूलुहान कर चुका है। इसकी शिकायत पर जेठ-जेठानी के अलावा पति भी पिटाई कर चुका है। 12 अगस्त को पति की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से भाग गया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed