{"_id":"866697eee4820a22fb58a8cfbd133d98","slug":"with-devotional-songs-pitcher-ejected-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों के साथ निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों के साथ निकली कलश यात्रा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को भक्ति गीतों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी के सामने नगला मान निवासी शंभू सिंह ने आवास में ही मंदिर
बनवाया है।
इसमें शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ। गणेश पूजन के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर मंदिर परिसर में यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद आचार्य प्रेमस्वरूप शुक्ला एवं सहायक आचार्य गौरव कृष्ण त्रिपाठी ने मूर्तियों का जलाधिवास कार्यक्रम संपन्न कराया।
सात फरवरी को अन्नाधिवास, आठ फरवरी को फलाधिवास, नौ फरवरी को दुग्धाधिवास आदि कार्यक्रम होंगे। नौ फरवरी को रामायण का अखंड पाठ शुरू होगा। 10 फरवरी को इसके समापन के बाद मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी को भंडारा के साथ प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों का समापन होगा।