{"_id":"63936f54279c67079e209632","slug":"will-learn-the-skill-of-growing-vegetables-from-israel-kannauj-news-knp732626795","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इजराइल से सीखेंगे सब्जी उगाने का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इजराइल से सीखेंगे सब्जी उगाने का हुनर
विज्ञापन
फोटो 26- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल में पौध देखते इजराइल के वैज्ञानिक एशेल। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा। जिले के सब्जी किसानों की इजराइल तकनीकी से आय दोगुनी होगी। इजराइल में होने वाले उद्यान महोत्सव में हुनर और तकनीक सीखने के लिए किसान इजराइल रवाना होंगे। यह योजना प्रशासन ने इजराइल से आए कृषि वैज्ञानिक एशेल से वार्ता कर डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बनाई। ताकि जिले के किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसके लिए उमर्दा में इजराइल से अनुबंधित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल स्थापित है। इजराइल के विशेषज्ञ यायर एशेल ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का दौरा किया।
डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के साथ उन्होंने उगाई गई पौध की जानकारी की। इसके बाद प्रशिक्षण लेने आए बांदा कृषि उद्यान यूनिवर्सिटी के छात्रों और स्थानीय किसानों को सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी और डीएस यादव को बताया कि पौधों की गुणवत्ता के लिए सूर्य की रोशनी का विशेष महत्व है। इसलिए अगले साल फरवरी में सिल्वर नेट का प्रयोग नही करना चाहिए।
टमाटर पौधाशाला का अवलोकन करते हुए बताया कि मिट्टी की गहराई छह इंच से कम नहीं होनी चाहिए। विशेषज्ञ एशेल ने डीएम को बताया कि मई माह में इजराइल में उद्यान महोत्सव होगा। इसमें से 25 प्रगतिशील किसानों को भ्रमण सुनिश्चित हैं। इस पर डीएम ने जिले से भी कुछ किसानों को भेजने की बात कही। इस पर एशेल ने सहमति जताई। इस मौके पर एसडीएम उमांकात, सहायक उद्यान निरीक्षक प्रवीन कुमार, घनश्याम, पंकज, यश कुमार, प्रगतिशील किसान दिनेश, रमेश यदुराज और योगेंद्र मौजूद रहे।